Free Shipping | Cash on Delivery | Easy Return

gomti chakra ke upay

गोमती चक्र के यह 6 अचूक उपाय आपकी जिंदगी बदल देंगे

गोमती चक्र के यह 6 अचूक उपाय आपके जीवन के सारे दुख दूर कर देंगे:

गोमती चक्र का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। तंत्र शास्त्र से लेकर वास्तु शास्त्र तक सभी ने इसके विशेष फायदे बताए ही हैं। आइए जानते हैं, गोमती चक्र के यह 6 चमत्कारी उपाय जो आपके जीवन जीने के तरीके को ही बदल देंगे।

गोमती चक्र क्या होता है ?

गोमती चक्र गोमती नदी में पाए जाने वाले अल्पमोली कैल्शियम मिश्रित पत्थर जैसे ठोस होते है। इनके एक तरफ की सतह उठी हुई होती है, और दूसरी तरफ समतल व समतल वाली तरफ ही चक्र जैसा बना होता है। इस चक्र को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है।



गोमती चक्र के फायदे:

1- यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो वह व्यक्ति किसी निर्जन स्थान पर जाकर 3 गोमती चक्रों को अपने सिर के उपर से 7 बार उतार कर अपने पीछे फेंक दें और पीछे मुड़कर न देखे। इसके बाद कभी नजर दोष नहीं होगा।

2- यदि आपको घर में निरन्तर कलेश हो रहा हो, सुख शांति का अभाव हो तो किसी भी माह के प्रथम सोमवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करें और शंकर जी का ध्यान करते हुए पीले कपड़ें में बांधकर पूरे निवास स्थान में घुमाकर किसी बहते हुये जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने के कुछ समय पश्चात ही लाभ मिलने लगेगा।

3- यदि कोई बच्चा शीघ्र ही डर जाता है, तो मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कन्धे का सिन्दूर लेकर तिलक कर किसी लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में पहना दें। बच्चे का डरना समाप्त हो जायेगा।

4- यदि आपके व्यवसाय में किसी की नजर लग जाती है, तो 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र पीले वस्त्र में बांधकर मुख्यद्वार पर लटका दें। इसके बाद आपके व्यवसाय को कभी नजर नहीं लगेगी।

5- यदि आपके हाथों से खर्च अधिक होता है, तो किसी भी माह के प्रथम शुक्रवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को पीले कपड़े पर रखकर 5 मिनट मां लक्ष्मी का स्मरण करें। दूसरे दिन उनमें से 4 गोमती चक्र उठाकर घर के चारों कोनों में एक-एक दबा दें और 3 गोमती चक्रों को लाल चस्त्र में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दें तथा 3 चक्रों को पूजा स्थल में रख्र दें। शेष बचे एक चक्र को किसी मन्दिर में भगवान को अपनी समस्या बताते हुए अर्पित कर दें। यह प्रयोग करने से कुछ समय में लाभ दिखने लगेगा।

6- यदि किसी भी कारण से विवाह में विलम्ब हो रहा हो, प्रेम विवाह में जल्दी हो या जल्दी विवाह चाहते हों तो किसी भी महीने के पहले सोमवार के दिन 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लें उनपर लाल सिंदूर लगा लें और पीले कपडे में बाँध कर जल्दी शादी होने की कामना करते हुए घर में या घर के बाहर किसी भी पूजा स्थान में या पूजा स्थान के पास ऐसी जगह पर रख दें जंहा इन्हे कोई छेड़ – छाड़ न करे यह प्रयोग करने से जल्द ही लाभ दिखने लगेगा।

गोमती चक्र के नुकसान:

गोमती चक्र से सीधे तौर पर कोई ‘नुकसान’ नहीं होते, हाँ नकली चक्र का प्रयोग करने पर विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और समृद्धि के लिए इस्तेमाल होता है, पर इसे संभालकर न रखने या अशुद्ध करने से भी इसकी ऊर्जा कम हो सकती है और इसका लाभ नहीं मिलता, जबकि नकली चक्र से धन और समृद्धि आने की बजाय विपरीत असर प्राप्त हो सकता है।




ओरिजिनल सुलेमानी हकीक पहनने की विधि, धारण करने का मंत्र, फायदे व नुकसान Abhimantrit®
मच्छ मणि की पहचान, फायदे और नुकसान, धारण विधि व मूल्य

Comments (3)

  1. AffiliateLabz

    Great content! Super high-quality! Keep it up! :)

  2. amature home videos

    Very nice blog post. I absolutely love this website. Continue the good work! Denni Peadar Jarrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent
My Cart
Wishlist
Categories
Compare Products (0 Products)